{"_id":"62695199e751c50cd02a7b84","slug":"odisha-is-so-hot-a-woman-made-a-chapati-on-bonnet-of-a-car-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय गर्मी: ओडिशा में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा, महिला ने सेंक डाली कार के बोनट पर रोटी, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाय गर्मी: ओडिशा में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा, महिला ने सेंक डाली कार के बोनट पर रोटी, वायरल हुआ वीडियो
Wed, 27 Apr 2022 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:01 PM IST
सार
भीषण गर्मी से इस समय लगभग पूरा देश बेहाल है। वहीं, ओडिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कार के बोनट पर रोटी सेंकती नजर आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
देश के कई हिस्सों में लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ओडिशा में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। उल्टे यहां पर तो स्थिति यह है कि लोग बिना चूल्हे के कार के बोनट पर ही रोटी सेंक ले रहे हैं। यहां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कार के बोनट पर रोटी बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह वीडियो ओडिशा के सोनेपुर का है। ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मेरे शहर सोनेपुर में इस समय ऐसे हालात हैं। लोग कार के बोनट पर रोटियां सेंक सकते हैं। वीडियो में एक महिला को पहले रोटी बेलते हुए और फिर कार के बोनट पर इसे सेंकते हुए देखा जा सकता है। मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
Scenes from my town Sonepur. It’s so hot that one can make roti on the car Bonnet 😓 @NEWS7Odia #heatwaveinindia #Heatwave #Odisha pic.twitter.com/E2nwUwJ1Ub
विज्ञापन विज्ञापन— NILAMADHAB PANDA ନୀଳମାଧବ ପଣ୍ଡା (@nilamadhabpanda) April 25, 2022
इतनी गर्मी कि स्कूल-कॉलेज किए गए बंद
भीषण गर्मी के चलते ओडिशा सरकार ने सोमवार को स्कूलों में कक्षाओं को निलंबित करने का फैसला किया था। वहीं, मंगलवार को राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पांच दिन के लिए बंद करने का एलान किया था। फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार से बंद हो गए थे जबकि कॉलेज और विश्वविद्यालय बुधवार यानी आज से बंद कर दिए गए।