फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Governor Ganeshi Lal seeks report from govt on power disruption at President event

Odisha: राज्यपाल गणेशी लाल ने सरकार से मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण के दौरान नौ मिनट तक कटी बिजली

Tue, 09 May 2023 02:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 May 2023 02:09 AM IST
सार

राज्यपाल ने मुख्य सचिव पीके जेना और महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय (एमएससीबीयू) के कुलपति संतोष त्रिपाठी से बिजली व्यवधान पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Odisha Governor Ganeshi Lal seeks report from govt on power disruption at President event
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने सोमवार को बारीपदा में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान नौ मिनट तक बिजली कटौती पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन


सात दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट
राज्यपाल ने मुख्य सचिव पीके जेना और महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय (एमएससीबीयू) के कुलपति संतोष त्रिपाठी से 6 मई को जब राष्ट्रपति भाषण दे रही थीं तब सभागार में बिजली व्यवधान पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। राज्यपाल ने सात दिनों के भीतर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


संतोष त्रिपाठी ने राजभवन से एक पत्र मिलने की पुष्टि की और कहा कि वह मंगलवार को जवाब देंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान जब बिजली चली गई थी उस वक्त गणेशी लाल सभागार में ही मौजूद थे। नौ मिनट के लिए सभागार में अंधेरा छा गया था, लेकिन राष्ट्रपति मुर्मू ने अपना भाषण देना जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक पूरे ब्लैकआउट के दौरान सभागार में एयर कंडीशनर, माइक्रोफोन और पंखे सामान्य रूप से काम कर रहे थे। लेकिन इस घटना ने राज्य में एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है और भाजपा ने इस घटना पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, एमएससीबीयू (MSCBU) के अधिकारियों को संदेह है कि ब्लैकआउट किसी गड़बड़ी के कारण हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed