{"_id":"5c1d030ebdec22569b2efaaf","slug":"odisha-government-scheme-worth-10-thousand-crore-for-welfare-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के विकास के लिए ओडिशा सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों के विकास के लिए ओडिशा सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी
Fri, 21 Dec 2018 08:43 PM IST
Gaurav Pandey
भाशा, भुवनेश्वर
भाशा, भुवनेश्वर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 21 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में किसानों के समग्र विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये वाली योजना शुरू करने की घोषणा शुक्रवार को की। पटनायक ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने जीविकोपार्जन एवं आय वृद्धि के लिए कृषक सहायता (केएएलआईए) को मंजूरी दे दी है। यह योजना 10,000 करोड़ रुपये की राशि से ज्यादा की है।
विज्ञापन
पटनायक की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘केएएलआईए ऐतिहासिक है और इससे राज्य में कृषि समृद्धि बढ़ेगी और गरीबी घटेगी।'
विज्ञापन
Odisha CM N Patnaik: State Cabinet today approved, Krushak Assistance for Livelihood and Income Augmentation (KALIA) scheme, amounting to over 10,000 crores. This scheme covers 92% of cultivators, loanee, as well as non-loanee farms,share croppers&landless agriculture labourers. pic.twitter.com/KgJMZyuxBn
— ANI (@ANI) December 21, 2018
विज्ञापन