{"_id":"607b6d2e8ebc3e245a7735f8","slug":"odisha-government-imposes-weekend-ban-in-10-districts-curfew-will-remain-at-night-in-all-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: सरकार ने 10 जिलों में सप्ताहांत बंदी की लागू, सभी शहरों में रात को रहेगा कर्फ्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: सरकार ने 10 जिलों में सप्ताहांत बंदी की लागू, सभी शहरों में रात को रहेगा कर्फ्यू
Sun, 18 Apr 2021 04:50 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 18 Apr 2021 04:50 AM IST
सार
- ओडिशा में 17 दिनों में कोविड-19 के 22,822 नए मामले आए सामने
- राज्य सरकार ने 10 जिलों में सप्ताहांत बंदी की घोषणा की
विज्ञापन
नवीन पटनायक
- फोटो : Facebook
विस्तार
ओडिशा सरकार ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से लगते 10 जिलों में सप्ताहांत बंदी लागू कर दी और सभी शहरी इलाकों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ओडिशा में गत 17 दिनों में कोविड-19 के 22,822 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने जिन जिलों में सप्ताहांत बंदी की घोषणा की है, उनमें सुंदरगढ़, जारसुगुडा, संबलपुर, बारगढ़, नवपाड़ा, कालाहांडी, बोलंगीर, नबरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरि शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने चार जिलों- सुंदरगढ़, संबलपुर, नवपाड़ा और खुर्दा- को ‘रेड जोन’ के तौर पर वर्गीकृत किया है। विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि उद्योगों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है और वे सुरक्षा उपायों के साथ परिचालन जारी रखेंगे।
विज्ञापन