फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha gets NoCs to beautify Puri Jagannath temple two other old shrines Updates

Odisha: श्री जगन्नाथ मंदिर सहित तीन देवालयों के सौंदर्यीकरण को मंजूरी, NMA का अहम फैसला

Wed, 21 Sep 2022 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Sep 2022 08:50 PM IST
सार

सौंदर्यीकरण परियोजना से जगन्नाथ मंदिर को क्षति पहुंचने का दावा करते हुए गड़बड़ियों के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में मामले दायर किए थे। पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा ने कहा कि हेरिटेज कॉरिडोर के लिए एनएमए से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है।

विज्ञापन
Odisha gets NoCs to beautify Puri Jagannath temple two other old shrines Updates
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : iStock

विस्तार

ओडिशा में श्री जगन्नाथ मंदिर सहित तीन देवालयों के सौंदर्यीकरण को मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय समारक प्राधिकरण (एनएमए) ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क के सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ओडिशा सरकार को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। हालांकि, यह मंजूरी कुछ बदलाव के साथ की गई है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एनओसी मिलने के साथ ही 12वीं सदी के पुरी मंदिर के नजदीक स्वागत केंद्र के पास निर्माण कार्य को लेकर उपजा विवाद समाप्त हो गया है, लेकिन नए निर्माणों को पहले वाले स्थल से थोड़ी दूर ले जाना होगा। श्री जगन्नाथ मंदिर स्वागत केंद्र निषिद्ध की जगह अब विनियमित क्षेत्र में बनेगा।
विज्ञापन

 
सौंदर्यीकरण परियोजना से जगन्नाथ मंदिर को क्षति पहुंचने का दावा करते हुए गड़बड़ियों के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में मामले दायर किए थे। पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा ने कहा कि हेरिटेज कॉरिडोर के लिए एनएमए से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। काम फिर तेजी से शुरू होगा। एनएमए संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करता है। निषिद्ध और विनियमित क्षेत्रों में निर्माण संबंधी गतिविधि के लिए आवेदकों को अनुमति देने पर विचार करना इसकी जिम्मेदारियों में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed