फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Ganjam bus Accident Six people were killed over 40 injured after a bus overturned near Kalinga Ghat

Ganjam Bus Accident: ओडिशा के गंजाम में भीषण बस दुर्घटना, छह लोगों की दर्दनाक मौत, 40 से अधिक घायल

Wed, 25 May 2022 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजम Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 May 2022 03:08 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार 60 से अधिक यात्रियों को लेकर पर्यटक बस दरिंगबाड़ी से पश्चिम बंगाल लौट रही थी।

विज्ञापन
Odisha Ganjam bus Accident Six people were killed  over 40 injured after a bus overturned near Kalinga Ghat
ओडिशा में बल दुर्घटना - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के गंजाम में मंगलवार रात भीषण बस दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई एवं 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। सभी पश्चिम बंगाल के पर्यटक बताए जा रहे हैं जो कि ओडिशा के दरिंगबाड़ी से लौट रहे थे। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार हादसा ब्रेक फेल होने से या नए चालक होने की वजह से हुआ होगा। बस दुर्घटना में 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार बस में कुल 77 लोग सवार थे जिनमें 65 पर्यटक थे जो कि हावड़ा और हुगली जिले से आए थे। पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बस से निकाला। गंभीर रूप से घायल लोगों को भंजानगर के एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मृतकों में इनका नाम शामिल
मृतकों में हावड़ा जिले के सुल्तानपुर की सुपिया डेनरे (33), संजीत पात्रा (33), रीमा डेनरे (22), उनकी मां मौसमी डेनेरे और बरनाली मन्ना (34) और हुगली के गोपालपुर के रसोइया स्वपन गुशैत (44) शामिल हैं। पुलिस ने कहा। सूत्रों ने बताया कि पर्यटक मंगलवार को दरिंगबाड़ी पहुंचे थे। पूरे दिन पहाड़ी कस्बे में बिताने के बाद रात के करीब 11.30 बजे वे विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुए। हादसा दरिंगबाड़ी से करीब एक घंटे के सफर में हुआ।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि ओडिशा के गंजम जिले में एक दुखद दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जताया दुख
इस घटना पर ट्वीट करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा कि ओडिशा के गंजाम में हुई बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। कुछ लोगों को इस घटना से सद्मा लगा है। मैं सभी के कुशल मंगल होने की कामना करती हूं साथ ही मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ममता ने कहा कि हमारा प्रशासन ओडिशा में अधिकारियों से संपर्क में है। मृतकों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम हो साथ ही घायलों का सही से इलाज हो इसकी अपील हम ओडिशा सरकार से करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed