फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Forest Officer Sasmita honored with UNs Asia Environmental Enforcement Award

ओडिशा: वन अधिकारी सस्मिता लेंका को यूएन के एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Mon, 08 Feb 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Feb 2021 03:51 AM IST
विज्ञापन
Odisha: Forest Officer Sasmita honored with UNs Asia Environmental Enforcement Award
वन अधिकारी सस्मिता - फोटो : twitter

ओडिशा की महिला वन अधिकारी सस्मिता लेंका को संयुक्त राष्ट्र के एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पहली बार है कि देश की किसी महिला वन अधिकारी को यह सम्मान मिला है। 

विज्ञापन


कटक के अथगढ़ में डिवीजनल वन अधिकारी लेंका को प्रदेश में पैंगोलिन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए ‘जेंडर लीडरशिप एंड इंपैक्ट’ श्रेणी के तहत यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अथगढ़ और खून्नपुन्नी में पैंगोलिन की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करने में मदद की थी। वह मौजूदा समय में भुवनेश्वर जिला मुख्यालय में उप वन संरक्षक के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने तीन पैंगोलिन को बरामद कर 28 तस्करों को गिरफ्तार किया था। तीन में से एक पैंगोलिन मर चुकी थी। पैंगोलिन को कालाबाजारी के लिए चीन, वियतनाम और म्यांमार भेजा जाता था। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि उनके काम को पहचान मिली। उन्होंने पैंगोलिन के अवैध व्यापार के बारे में स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed