{"_id":"61ee5a68437be7160b2bc6be","slug":"odisha-five-year-old-innocent-girl-raped-on-the-roof-of-the-house-the-driver-of-the-familys-acquaintance-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पांच साल की अबोध बच्ची के साथ घर की छत पर दुष्कर्म, परिवार के परिचित ड्राइवर ने की दरिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पांच साल की अबोध बच्ची के साथ घर की छत पर दुष्कर्म, परिवार के परिचित ड्राइवर ने की दरिंदगी
Mon, 24 Jan 2022 01:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पुरी
पीटीआई, पुरी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:21 PM IST
सार
शक है कि दरिंदगी की इस घटना को पीड़ित परिवार के परिचित ड्राइवर ने अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा के पुरी कस्बे में पांच साल की एक बच्ची के साथ घर की छत पर दुष्कर्म की जघन्य वारदात का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में कटक के एससीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शक है कि दरिंदगी की इस घटना को पीड़ित परिवार के परिचित ड्राइवर ने अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को तब हुई जब बच्ची घर में अकेली थी। परिवार को परिचित ड्राइवर उसे छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की चित्कार सुनाई दी तभी उसकी मां मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था।
विज्ञापन
गंभीर हालत में बच्ची को पहले पुरी के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कटक के अस्पताल भेजा गया, जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। पुरी के एसपी केवी सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मामले में भादंवि व पोस्को कानून की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर ओडिशा के ही जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन