फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha fight at Utkal University over JNU professor speech

Odisha: जेएनयू के प्रोफेसर के भाषण पर उत्कल यूनिवर्सिटी में हंगामा, मारपीट

Mon, 13 Feb 2023 04:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 04:53 AM IST
सार

प्रोफेसर मजूमदार के भाषण का विरोध करने वाले छात्र एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताए जा रहे हैं। सेमिनार का आयोजन ओडिशा स्थित सिटिजन फोरम ने किया था। फोरम के संयोजक प्रदीप्त नायक ने कहा कि मजूमदार किसी के खिलाफ नहीं बोल रहे थे, यहां तक कि सरकार के खिलाफ भी नहीं।

विज्ञापन
Odisha fight at Utkal University over JNU professor speech
beaten demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्कल यूनिवर्सिटी में जेएनयू के प्रोफेसर सुरजीत मजूमदार के भाषण को लेकर रविवार को विवाद हो गया। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि सेमिनार में छात्रों के एक वर्ग ने मजूमदार के भाषण पर आपत्ति जताई। रोके जाने पर हाथापाई और गाली-गलौज की गई। हंगामे के बीच सेमिनार बीच में ही रोक दिया गया। घटना को लेकर यूनिवर्सिटी में तनाव व्याप्त है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने शहीद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रोफेसर मजूमदार के भाषण का विरोध करने वाले छात्र एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताए जा रहे हैं। सेमिनार का आयोजन ओडिशा स्थित सिटिजन फोरम ने किया था। फोरम के संयोजक प्रदीप्त नायक ने कहा कि मजूमदार किसी के खिलाफ नहीं बोल रहे थे, यहां तक कि सरकार के खिलाफ भी नहीं। लेकिन कुछ छात्रों ने हंगामा किया। हालांकि, एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मजूमदार ने अपने भाषण में कहा था कि उच्च जातियां देश पर शासन कर रही हैं और हमें उनका विरोध करना चाहिए। छात्र इससे सहमत नहीं थे। घटना के बाद कुछ छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने परिसर में तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed