Odisha: आत्महत्या करने वाली नेपाली छात्रा के पिता ने लगाए आरोप, कहा- कॉलेज ने छात्रों के साथ बुरा व्यवहार किया
ओडिशा में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में आत्महत्या करने वाली नेपाली छात्रा के पिता ने संस्थान पर आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि कॉलेज ने पड़ोसी देश के स्नातक छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया। मृतक छात्रा के पिता सुनील लामसाल ने कहा कि मैंने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए यहां भेजा था। मुझे उम्मीद है कि सरकार न्याय दिलाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में आत्महत्या करने वाली नेपाली छात्रा के पिता ने संस्थान पर आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि कॉलेज ने पड़ोसी देश के स्नातक छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया।
पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के पिता सुनील लामसाल मंगलवार सुबह भुवनेश्वर पहुंचे। आज उनकी बेटी के शव का पोस्टमार्टम भुवनेश्वर एम्स में किया जाएगा। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि मैंने अपनी बेटी को खो दिया है। यहां कई अन्य बच्चे पढ़ रहे हैं। मुझे पता चला है कि कुछ छात्रों को उनके छात्रावास से निकाल दिया गया। संस्थान ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। उन्होंने अपनी बेटी की मौत पर न्याय पाने के लिए ओडिशा सरकार और पुलिस पर भरोसा जताया।
छात्रा के पिता ने कहा कि मैंने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए यहां भेजा था। मुझे उम्मीद है कि सरकार न्याय दिलाएगी। हमें सरकार और यहां के पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। हमें न्याय मिलने की उम्मीद है।
Nepal Embassy in India tweets "Ambassador of Nepal to India, Dr Shankar P Sharma had a telephone conversation with Prof. Achyuta Samanta, Founder of KIIT and also met his representatives. Prof. Samanta briefed Dr Sharma about the actions taken by KIIT including a public apology… pic.twitter.com/TS6ik8vsJl
— ANI (@ANI) February 18, 2025
नेपाल के राजदूत ने केआईआईटी के संस्थापक से की फोन पर बात
भारत में नेपाल दूतावास ने ट्वीट किया कि भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर पी शर्मा ने केआईआईटी के संस्थापक प्रोफेसर अच्युत सामंत से टेलीफोन पर बातचीत की और उनके प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। प्रोफेसर सामंत ने डॉ. शर्मा को केआईआईटी द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इसमें कुलपति द्वारा सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी करना और कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शामिल है।
क्या है मामला?
ओडिशा में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक तृतीय वर्ष की नेपाली छात्रा ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। संस्थान में तनाव के बाद सोमवार को नेपाल के छात्रों के एक समूह को परिसर से बाहर निकाल दिया गया। छात्रा की पहचान नेपाल की प्रकृति लामसाल के रूप में हुई है। ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) के रजिस्ट्रार ने बताया कि लामसाल संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद परिसर में स्थिति बिगड़ने पर केआईआईटी अधिकारियों ने कुछ नेपाली छात्रों को छात्रावास से कथित तौर पर निकाल दिया और उनकी यात्रा की कोई व्यवस्था किए बिना उन्हें कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री ने दखल दी। इसके बाद छात्रों को वापस बुलाया गया।
छात्रा के भाई ने लगाए आरोप
इससे पहले छात्रा के चचेरे भाई ने भुवनेश्वर में इन्फोसिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बहन ने रविवार को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय का एक छात्र उनकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके कारण उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली। वहीं, केआईआईटी ने बयान में कहा, 'बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली नेपाल की छात्रा ने रविवार को छात्रावास में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम करती थी...।' केआईआईटी ने कहा कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.