फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Famous dancer Lakshmipriya Mahapatra dies in 86 years

ओडिशा: मशहूर नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्रा का 86 वर्ष में निधन 

Mon, 22 Mar 2021 07:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
Odisha: Famous dancer Lakshmipriya Mahapatra dies in 86 years
ओडिशा: प्रसिद्ध नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्रा - फोटो : twitter

दिग्गज शास्त्रीय नर्तक केलुचरण महापात्रा की पत्नी और प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्रा का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थीं।

विज्ञापन


परिवार के सूत्रों ने बताया कि महापात्रा का शनिवार को उनके आवास पर रात 11 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। उनके परिवार में बेटा रतिकांत महापात्र और बहू सुजाता महापात्र हैं। दोनों ही ओडिसी कलाकार हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया और ओडिसी नृत्य के प्रचार में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुरी में 1947 में अन्नपूर्णा थिएटर से बहुत कम उम्र में अपने नृत्य करियर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मीप्रिया कटक में अन्नपूर्णा थिएटर-बी में केलुचरण महापात्र से मिलीं। ओडिसी और गोटिपुआ नृत्य कलाओं में निपुण केलुचरण उस समय थिएटर में तबला बजाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed