फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha ex CM Naveen Patnaik targets BJP says Amit Shah comment on Ambedkar is very unfortunate news in hindi

Odisha: आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी को नवीन पटनायक ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 26 Dec 2024 07:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Dec 2024 07:06 PM IST
सार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाकर, खोखले वादे करके और जनता को गुमराह करके सत्ता में आई। उन्होंने दावा कि इतने झूठ बोलने के बाद भी भाजपा को बीजद से कम वोट मिले।

विज्ञापन
Odisha ex CM Naveen Patnaik targets BJP says Amit Shah comment on Ambedkar is very unfortunate news in hindi
नवीन पटनायक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमित शाह की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बीजद के 28वें स्थापना दिवस समारोह पर पटनायक ने बताया कि उनकी पार्टी मतपत्र से चुनाव का समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर अभी कोई रुख नहीं अपनाया है। पूर्व सीएम ने भाजपा पर झूठ फैलाकर और लोगों को गुमराह करके सत्ता में आने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


अमित शाह की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बीजद के 28वें स्थापना दिवस समारोह पर पत्रकारों से बात करते हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "मुझे लगता है कि बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर की गई अमित शाह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण थी।" सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि भाजपा इस मामले में इतना उत्सुक क्यों है? उन पर अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। ऐसा लग रहा है कि यह एक व्यक्ति का उदाहरण है जिस पर कोई आरोप नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह खुद को निर्दोष होने का दावा कर रहा है।"
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना 
अपने उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर नवीन पटनायक ने कहा, "मैं यहां लंबे समय से हूं। अभी मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सोचा।" बीजद की हार पर पटनायक ने कहा, "मैं समझता हूं कि कई लोगों का यह सवाल है कि हम चुनाव में कैसे हार गए? मैं आज उन सवालों को संबोधित करूंगा। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हमने लोगों का भरोसा नहीं खोया। भाजपा झूठ फैलाकर, खोखले वादे करके और जनता को गुमराह करके सत्ता में आई।" उन्होंने दावा कि इतने झूठ बोलने के बाद भी भाजपा को बीजद से कम वोट मिले। बीजद प्रमुख ने कहा, "बीजू जनता दल अगले सौ वर्षों तक ओडिशा के लोगों की सेवा करता रहेगा।" उन्होंने वादा किया कि पार्टी केंद्र के अत्याचारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन चरण माझी के छह महीने की सरकार पर नवीन पटनायक ने कहा, "पिछले छह महीने में लोगों पर सबसे बड़ा बोझ बढ़ती महंगाई का पड़ा है। दाल से लेकर चावल, तेल और सब्जियों तक सभी के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है। आज हर परिवार इस महंगाई से जूझ रहा है।" आलोचकों को जवाब देते हुए पटनायक ने कहा, "1997 में जब हमारी पार्टी बनी थी तो लोगों ने कहा कि इसका कोई भविष्य नहीं है। आज भी कुछ आलोचक ऐसा कहते हैं।" उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल का उज्ज्वल भविष्य है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed