फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Congress campaign committee president Bhakta Charan Das resigns

Odisha: कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष दास का इस्तीफा, चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

Tue, 11 Jun 2024 01:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Odisha Congress campaign committee president Bhakta Charan Das resigns
कांग्रेस नेता। - फोटो : ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने ओडिशा कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपेक्षित परिणाम न हासिल कर पाने के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्य कांग्रेस की विफलता की नैतिक जिम्मेदारी ली और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हैं ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा ने कमाल कर दिया और चुनाव में बंपर जीत हासिल की। पार्टी ने राज्य की 78 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सत्तारूढ़ दल बीजद ने 51 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा, कांग्रेस मात्र 14 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके अलावा, अन्य दल और निर्दलीय चार सीटों पर विजयी रहे। 


इन सीटों पर जीती कांग्रेस: राजगांगपुर, बासुदेवपुर, भवानीपटना, जी उदयगिरी, बाराबती-कटक, सनाखेमुंडी, महाना, गुनुपुर, बिस्साम कटक, रायगढ़, लक्ष्मीपुर, जेपोर, पोटांगी, चित्रकोंडा


ऐसे हैं ओडिशा लोकसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों के साथ-साथ भाजपा ने लोकसभा चुनावों में भी बंपर जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां 21 में से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस मात्र एक ही सीट पर सिमट कर रह गई। हालांकि, सत्तारूढ़ दल बीजद लोकसभा चुनावों में इस बार खाता तक नहीं खोल सका। 

इन सीटों पर जीती कांग्रेस: कोरापुट

2019 ओडिशा चुनावों का हाल
2019 के विधानसभा चुनावों में बीजद को 112 सीटें मिली थीं। जबकि भाजपा को 23 सीटें, कांग्रेस को नौ, सीपीआई एम को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस चुनाव में बीजद को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे। जबकि भाजपा को करीब 33 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस के खाते में 16 फीसदी वोट और अन्य को 6 फीसदी वोट मिले थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed