{"_id":"6098be7e8ebc3eb2ab55c992","slug":"odisha-cm-naveen-patnaik-sanctions-60-lakh-rupees-to-feed-stray-animals-during-covid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: लॉकडाउन में भूखे न मरें आवारा पशु, सीएम पटनायक ने जारी किया 60 लाख का फंड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: लॉकडाउन में भूखे न मरें आवारा पशु, सीएम पटनायक ने जारी किया 60 लाख का फंड
Mon, 10 May 2021 10:32 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 10 May 2021 10:32 AM IST
सार
बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम की खातिर लगाए लॉकडाउन के दौरान सभी शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को दिक्कत न हो, इस वजह से यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में आवारा पशुओं के सामने खाने का संकट खत्म करने के लिए सीएम नवीन पटनायक ने 60 लाख रुपये का फंड जारी किया है। बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम की खातिर लगाए लॉकडाउन के दौरान सभी शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को दिक्कत न हो, इस वजह से यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राज्य भर में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में आवारा कुत्ते और मवेशी भोजन से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पटनायक ने अपने राहत कोष से 60 लाख रुपये आवंटित करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह फंड पांच नगर निगमों, 48 नगरपालिकाओं और 61 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों (एनएसी) के लिए उपलब्ध होगा। शहरी स्थानीय निकाय आवारा पशुओं को विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जाजपुर जिले से मिली एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्थानीय प्रशासन ने रविवार को चंडीखोल इलाके में महाविनायक मंदिर में बंदरों, कुत्तों और गायों को भोजन दिया। जिला प्रशासन ने भी पांच मई से शुरू हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों से आवारा पशुओं को भोजन देने की अपील की है।