फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: CM Naveen Patnaik said BJD agenda is development of state our focus is not national politics

Odisha: सीएम पटनायक बोले- बीजद का एजेंडा राज्य का विकास, हमारा फोकस राष्ट्रीय राजनीति नहीं

Mon, 26 Dec 2022 08:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 08:10 PM IST
सार

बीजू जनता दल की स्थापना 26 दिसंबर, 1997 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक के नाम पर की गई थी। मुख्यमंत्री ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि बीजद का एकमात्र एजेंडा राज्य का हित है।

विज्ञापन
Odisha: CM Naveen Patnaik said BJD agenda is development of state our focus is not national politics
नवीन पटनायक - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और पार्टी का एजेंडा राज्य का विकास है। राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय दल राज्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, इसलिए हम राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमारे एजेंडे में राष्ट्रीय राजनीति नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को श्री जगन्नाथ धाम में आयोजित बीजद स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) का एक-सूत्री एजेंडा राज्य के विकास का है, जिस पर राष्ट्रीय दलों का ध्यान नहीं है। बीजद का ओडिशा की प्रगति के अलावा कोई निहित स्वार्थ नहीं है।
विज्ञापन


बीजू जनता दल की स्थापना 26 दिसंबर, 1997 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक के नाम पर की गई थी। मुख्यमंत्री ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि बीजद का एकमात्र एजेंडा राज्य का हित है। राष्ट्रीय दलों के ध्यान के केंद्र में ओडिशा नहीं है। उनके एजेंडे में राष्ट्रीय राजनीति है। केवल एक क्षेत्रीय दल राज्य का विकास कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटनायक ने कहा कि बीजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि सामाजिक आंदोलन है। जनता के बीच बीजद की प्रगति और स्वीकार्यता एक या दो लोगों पर निर्भर नहीं है, ना ही भविष्य में रहेगी। पार्टी को यदि महिलाओं का आशीर्वाद मिलता रहा, तो वह 100 और साल तक लोगों की सेवा करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed