{"_id":"59c10fb94f1c1bb0688b5590","slug":"odisha-cbi-court-sent-bjd-mla-pravat-ranjan-biswal-to-5-days-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: BJD विधायक प्रभात बिसवाल को CBI कोर्ट ने 5 दिन की हिरासत में भेजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: BJD विधायक प्रभात बिसवाल को CBI कोर्ट ने 5 दिन की हिरासत में भेजा
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 19 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सीशोर चिटफंड घोटाला मामले में ओडिशा से बीजेडी केविधायक प्रभात बिसवाल को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 5 दिन की हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि प्रभात बिसवाल ओडिशा की सत्तारुढ़ पार्टी बिजू जनता दल (बीजेडी) से विधायक हैं।
विज्ञापन
#UPDATE: CBI Court sent BJD MLA Pravat Ranjan Biswal to 5 days custody.
— ANI (@ANI) September 19, 2017
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चिट फंड घोटाले के आरोप झेल रहे प्रभात को सीबीआई ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया था। उन पर सीशोर ग्रुप चिटफंड के साथ करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।
विज्ञापन
मामले में कट्टक के विधायक प्रभात और उनकी पत्नी से सीबीआई ने नवंबर में लैंड डील पर सवाल-जवाब किए थे। सीबीआई करीब 36 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, जिसमें प्रभात के कट्टक और भुवनेश्वर वाले घर भी शामिल थे। बता दें कि सीशोर ग्रुप उड़ीसा की उन 44 पोंजी कंपनियों में से एक हैं जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई और ईडी की रडार पर हैं।