फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Cabinet Reshuffle 2022 New Ministers Will Take Oath Today after Cabinet Resigning Latest News in Hindi

Odisha Cabinet Reshuffle: ओडिशा में नए मंत्रियों ने ली शपथ, शनिवार को सभी ने सौंपा था इस्तीफा

Sun, 05 Jun 2022 04:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Jun 2022 04:10 PM IST
सार

ओडिशा में आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
 

विज्ञापन
Odisha Cabinet Reshuffle 2022 New Ministers Will Take Oath Today after Cabinet Resigning Latest News in Hindi
ओडिशा में नई कैबिनेट का शपथग्रहण - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिशा में आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। जगन्नाथ सारका कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। इसके बाद पांच बार के विधायक और बीजद के वरिष्ठ निरंजन पुजारी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पुजारी के अलावा अठागढ़ के विधायक रणेंद्र प्रताप स्वैन, सरकार की पूर्व मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक, चिकिटी विधायक उषा देवी, औल विधायक प्रताप देब, प्रफुल्ल मल्लिक, महाकालपाड़ा विधायक अतनु सब्यसाची नायक ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि नायक की 8 साल बाद नवीन कैबिनेट में वापसी हुई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता और बौध विधायक प्रदीप अमात ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। झारसुगुडा के विधायक और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भुवनेश्वर के विधायक अशोक चंद्र पांडा को इस बार कैबिनेट में पदोन्नत किया गया है। टिटलागथ के विधायक तुकुनी साहू को भी मंत्री के रूप में नवीन कैबिनेट में जगह मिली है। नुआपाड़ा से तीन बार के विधायक राजेंद्र ढोलकिया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed