फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Bus driver dies of cardiac arrest, heroic last-moment maneuver saves several passengers

Odisha: ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, दीवार से टकराया वाहन; बाल-बाल बचे भुवनेश्वर जा रही बस के 48 यात्री

Sat, 28 Oct 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Oct 2023 10:49 PM IST
सार

Odisha: पुलिस ने बताया कि यह घटना कंधमाल जिले के पबुरिया गांव के पास शुक्रवार की रात को हुई। उन्होंने बताया कि बस के चालक सना प्रधान को गाड़ी चलाते समय सीने में दर्द होने लगा औऱ उन्होने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। 

विज्ञापन
Odisha: Bus driver dies of cardiac arrest, heroic last-moment maneuver saves several passengers
ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भुवनेश्वर जा रही एक बस के 48 यात्री बाल-बाल बच गए। बस चालक को दिल का दौरा पड़ा और उसने सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए वाहन को एक दीवार से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

  

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कंधमाल जिले के पबुरिया गांव के पास शुक्रवार की रात को हुई। उन्होंने बताया कि बस के चालक सना प्रधान को गाड़ी चलाते समय सीने में दर्द होने लगा औऱ उन्होने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिकाबली पुलिस थाने की प्रभारी कल्याणमयी सेंधा ने बताया, उन्हें एहसास हुआ कि वह आगे ड्राइव नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने वाहन को सड़क के किनारे एक दीवार से टकरा दिया, जिसके बाद यह वाहन रुक गया और यात्रियों की जान बच गई। . 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निजी बस 'मां लक्ष्मी' आमतौर पर कंधमाल के सारंगढ़ से जी उदयगिरि होते हुए राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के लिए हर रात चलती है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दिल का दौरान पड़ने से उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद बस पर दूसरा चालक बैठा और यह थोड़ी देर बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि प्रधान का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया।मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed