फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Boy tries to die by suicide after kangaroo court punishment

Odisha: गैर-कानूनी अदालत की 'सजा' के बाद लड़के ने की आत्महत्या की कोशिश, जिंदगी-मौत के बीच कर रहा संघर्ष

Sat, 10 Dec 2022 12:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Dec 2022 12:04 AM IST
सार

पुलिस शिकायत के अनुसार, दो लड़कों द्वारा एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई थी। लड़कों के पिता को भी बैठक में बुलाया गया था और उन सभी को "सजा" के रूप में उठक-बैठक लगाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Odisha: Boy tries to die by suicide after kangaroo court punishment
नाबालिग लड़के ने की आत्महत्या की कोशिश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 14 साल के एक लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की और वह अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। नाबालिग लड़के ने यह कदम उस समय उठाया जब उसे भुवनेश्वर की एक गैर-कानूनी अदालत ने कथित तौर पर उसे अपने पिता और दो अन्य लोगों के साथ उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को खंडागिरी थाना क्षेत्र के बारामुंडा में हुई।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत के अनुसार, दो लड़कों द्वारा एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई थी। लड़कों के पिता को भी बैठक में बुलाया गया था और उन सभी को "सजा" के रूप में उठक-बैठक लगाने के लिए कहा गया था। घटना के एक कथित वीडियो में ग्रामीणों को यह धमकी देते हुए सुना जा सकता है कि वे दोनों लड़कों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद दो लड़कों में से एक ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि उसे गंभीर हालत में राजधानी अस्पताल ले जाया गया। लड़के के परिवार ने दावा किया कि यह झूठा आरोप है कि उन्होंने लड़की पर अश्लील टिप्पणी की थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed