{"_id":"5c121de3bdec22415f3da474","slug":"odisha-boy-to-receive-national-bravery-award-from-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई चाचा की जिंदगी, पीएम मोदी वीरता पुरस्कार से करेंगे सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई चाचा की जिंदगी, पीएम मोदी वीरता पुरस्कार से करेंगे सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
National Bravery Awards
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के रहने वाले एक नाबालिग लड़के को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चे को सम्मानित करेंगे। उसे यह पुरस्कार अपने चाचा को मगरमच्छ के हमले से बचाने में अनुकरणीय साहस दिखाने के लिए दिया जा रहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीटू मलिक (15) नामक बच्चा केंद्रपाड़ा जिले के एक दूरदराज के गांव का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि सीटू कंदिरा गांव में सरकार द्वारा संचालित बसुदेबपुर विद्यापीठ हाई स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। 23 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी बाल कल्याण भारतीय परिषद द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित पुरस्कार से उसे सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, सीटू ने अपने चाचा बिनोद मलिक को एक मगरमच्छ के पंजे से बचाया था। उन्हें इसी साल 20 फरवरी को गांव के ही एक तालाब में रहने वाले मगरमच्छ ने पकड़ लिया था। सीटू ने अपने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए एक बांस की छड़ी से मार-मारकर मगरमच्छ को भगा दिया था।
विज्ञापन
केंद्रपाड़ा जिले के डीएम दशरथी शतपथी ने कहा, 'हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि जिले के बच्चे को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अगले महीने प्रधानमंत्री देंगे। इस संबंध में बाल कल्याण भारतीय परिषद् का पत्र जिला प्रशासन को मिल चुका है।'
वहीं, बसुदेबपुर विद्यापीठ हाई स्कूल के हेडमास्टर महेश्वर राउत ने कहा, 'हम बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हमारे छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और वो प्रधानमंत्री से हाथ मिलाएगा।'