फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: BJP's Jagannath Pradhan withdraws RS by-poll nomination paving way for Mohanta's re-election news

Odisha: भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन लिया वापस, अब मोहंता का रास्ता साफ

Tue, 27 Aug 2024 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

कुड़मी समुदाय की प्रमुख नेता ममता मोहंता के ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के कुछ घंटे बाद ही जगन्नाथ प्रधान ने अपना पर्चा दाखिल किया था।
 

विज्ञापन
Odisha: BJP's Jagannath Pradhan withdraws RS by-poll nomination paving way for Mohanta's re-election news
Rajyasabha - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार ममता मोहंता के राज्यसभा के लिए सुचारू रूप से निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन


21 अगस्त को किया था पर्चा दाखिल
कुड़मी समुदाय की प्रमुख नेता ममता मोहंता के ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के कुछ घंटे बाद ही पार्टी के एक और नेता जगन्नाथ प्रधान ने 21 अगस्त को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि प्रधान और मोहंता की उम्मीदवारी जांच के दौरान सही पाई गई थी। भाजपा की ओडिशा इकाई के प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने स्पष्ट किया था कि मोहंता भाजपा की आधिकारिक उम्मीदवार हैं, जबकि प्रधान एक डमी उम्मीदवार हैं। डमी उम्मीदवारों को अक्सर राजनीतिक दलों द्वारा मैदान में उतारा जाता है ताकि आधिकारिक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो जाए। आखिरकार वही हुआ, प्रधान ने अब नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने पार्टी के निर्देश पर किया था नामांकन दाखिल
जगन्नाथ प्रधान ने कहा, 'मैंने पार्टी के निर्देश पर नामांकन पत्र दाखिल किया था। आज दल के निर्देश पर ही मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा नेतृत्व ने मुझे यह काम सौंपा था और मैंने पार्टी के एक अनुशासित सदस्य के रूप में इसे पूरा किया।'

प्रधान ने भुवनेश्वर-मध्य से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजद के अनंत नारायण जेना से मामूली अंतर से हार गए थे। मयूरभंज जिले से कुडुमी समुदाय के नेता मोहंता ने जुलाई में बीजद छोड़कर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गईं, जिसने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। अब कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं है, इसलिए उनका फिर से चुना जाना तय है।

विपक्ष के पास सीट पर कब्जा करने के लिए संख्या नहीं
147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 74 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। बीजद और कांग्रेस के पास क्रमश: 51 और 14 विधायक हैं। सीपीएम के एक सदस्य के साथ विपक्ष के पास सीट पर कब्जा करने के लिए संख्या नहीं है।


ओडिशा में राज्यसभा की 10 सीटें हैं, जिनमें से आठ बीजद के पास हैं जबकि एक भाजपा के पास है। मोहंता के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी। ओडिशा की एक सीट सहित राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए तीन सितंबर को मतदान होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed