फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha BJD MLA 49th passed 10th examination highest number 85 came in painting

ओडिशा: 49वें बसंत में बीजद विधायक ने पास की 10वीं की परीक्षा, पेटिंग में आए सबसे ज्यादा 85 नंबर

Wed, 25 Aug 2021 08:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Aug 2021 08:26 AM IST
सार


ओडिशा में बीजू जनता दल के विधायक पूर्णचंद्र स्वैन ने ऑफलाइन दसवीं की परीक्षा दी थी। उन्होंने यह परीक्षा बी-2 ग्रेड से पास की है। 500 में से 340 नंबर प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन
Odisha BJD MLA 49th passed 10th examination highest number 85 came in painting
Biju Janata Dal MLA Purna Chandra Swain - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा में सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल के विधायक पूर्वचंद्र स्वैन ने आखिरकार दसवीं की परीक्षा पास कर ली है। ओडिशा बोर्ड की 10वीं की ऑफलाइन परीक्षा में 5,233 बच्चे शामिल हुए थे। इसमें से विधायक पूर्णचंद्र स्वैन भी एक थे। 

विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा के नतीजों को मानने से किया था इंकार
गंजाम जिले के सुरादा से बीजद विधायक स्वैन ने कोरोना महामारी के कारण दसवीं की बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन दी थी, लेकिन नतीजों में वे फेल हो गए थे। इसके बाद जिन छात्र-छात्राओं को नतीजों से आपत्ति थी, उनके लिए ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें 5,233 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसके नतीजों के अनुसार, 80.83 बच्चों ने परीक्षा पास कर ली। वहीं 141 बच्चे फेल हो गए। पास होने वाले छात्र-छात्रवओं में 3,100 लड़के हैं तो वहीं 2,133 लड़कियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


49वें साल में मिली सफलता
गंजाम जिले के सुरादा से बीजद विधायक स्वैन को 49 साल की उम्र में यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने दसवीं की परीक्षा बी-2 ग्रेड के साथ पास की है और 500 में 340 नंबर प्राप्त किए हैं। सुरादा गर्ल्स हाईस्कूल में उन्होंने सभी परीक्षाएं दीं। आंकड़ों के अनुसार, विधायक स्वैन ने पेटिंग में सबसे ज्यादा 85 नंबर तो उड़िया व सामान्य विज्ञान में 60 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजद विधायक के लिए स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए अलग से परीक्षा कक्ष मुहैया कराया गया था। इससे पहले भी बीजद विधायक ने कई बार परीक्षा देने का प्रयास किया, लेकिन राजनैतिक व्यस्तताओं के चलते वह परीक्षा नहीं दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed