फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha bhadrak district minor girl assault accused arrested illegal liquor minor girl murder

Odisha: ओडिशा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, झाड़ियों में मिला मासूम का शव; एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 06:48 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भद्रक (ओडिशा)
अमर उजाला नेटवर्क, भद्रक (ओडिशा) Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 24 Dec 2025 06:48 PM IST
सार

ओडिशा के भद्रक जिले में एक दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को जगतसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
odisha bhadrak district minor girl assault accused arrested illegal liquor minor girl murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले में एक दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  मुख्य आरोपी को जगतसिंहपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
यह घटना मंगलवार शाम तब सामने आई जब चांदबली पुलिस स्टेशन अंतर्गत बालिगांव इलाके में ग्रामीणों ने एक झाड़ी के पास नाबालिग का खून से लथपथ शव देखा। बच्ची के पिता के अनुसार, वह मंगलवार शाम से लापता थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया।
विज्ञापन


सड़क जाम और थाने का घेराव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। मंगलवार रात को आक्रोशित ग्रामीणों ने बालिगांव में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने चांदबली पुलिस स्टेशन का घेराव कर दोषियों को तुरंत सजा देने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में पुलिस बल की एक प्लाटून तैनात की गई है। वर्तमान में एसडीपीओ त्रिलोचन सेठी और तहसीलदार भबतोष मल्लिक मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'लाल आतंक' का सरेंडर: ओडिशा में CG के 22 नक्सलियों ने डाले हथियार, 1.84 करोड़ के इनामी; AK-47 जैसे हथियार सौंपे


लोगों ने लगाया आरोप
मामले में भद्रक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार राउत ने बताया कि मामले में एक आरोपी को जगतसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने इलाके में बढ़ते अपराधों के लिए अवैध शराब की बिक्री और अनधिकृत दुकानों को जिम्मेदार ठहराया है। एसपी ने कहा कि पुलिस स्थानीय लोगों के इन आरोपों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Kerala Family Suicide: बच्चों को जहर देने के बाद पिता-दादी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

होगी कार्रवाई 
उन्होंने कहा, 'हम अवैध दुकानों को हटाएंगे और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हम जिले में अवैध शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएंगे।' स्थानीय तहसीलदार भबतोष मल्लिक ने कहा कि अनाधिकृत दुकानों की पहचान कर ली गई है और उन्हें अतिक्रमण वाली जमीन से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed