फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha-based visually impaired man to receive national award for empowerment of PWDs

ओडिशा: विकलांगों के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कर से सम्मानित होंगे नेत्रहीन निरंजन बेहरा

Sun, 01 Dec 2019 02:14 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Odisha-based visually impaired man to receive national award for empowerment of PWDs
निरंजन बेहरा - फोटो : ANI

ओडिशा के गजपति जिले रहने वाले निरंजन बेहरा नाम के एक नेत्रहीन व्यक्ति को 'विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी)' के रूप में चुना गया है। उन्हें तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पीडब्ल्यूडी दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


पारलाखेमुंडी नगरपालिका द्वारा प्रबंधित विद्यालय में पढ़ने के दौरान आठ वर्षीय बेहरा का एक सड़क दुर्घटना में आंखों की रोशनी चली गई। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। बेहरा ने महेंद्रगिरि हाई स्कूल में कक्षा 10 तक पढ़ाई की, लेकिन अपने 100 प्रतिशत अंधापन के कारण मैट्रिक परीक्षा में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


इसके बावजूद गरीबों के लिए काम करने के उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। 2004 में, सेंटर फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट (सीसीडी) नामक एक स्थानीय स्वैच्छिक संगठन ने बेहेरा की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें सीसीडी में शामिल होकर विकलांगों के लिए काम करने के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहरा ने एसएबीएएल सेंटर ऑफ एक्शन बेंगलुरु द्वारा एनटीपीसी नोएडा में आयोजित एक राष्ट्रीय नेतृत्व शिविर में भाग लिया और विकलांगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए खुद को तैयार किया।

वह वर्ष 2010 में 'ओडिशा विकलांग मंच' के राज्य समन्वयक बने और वर्ष 2012 में इसके अध्यक्ष पद के लिए नामांकित हुए। उन्होंने ओडिशा में एक स्वतंत्र विकलांगता आयुक्त के कामकाज के लिए विधायी वकालत की। यह उनके प्रयास का ही नतीजा है कि हर आज ओडिशा सरकार हर माह राज्य के सभी विकलांगों को 10 किलो चावल देती है। 


हाल ही में आए चक्रवाती तूफान तितली के दौरान बेहरा ने भी अपना घर खो दिया और अब एक पॉलिथीन की छत के नीचे रह रहे है।

उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देते हुए, गजपति के जिलाधिकारी अनुपम साहा ने कहा कि वह वास्तव में सभी विकलांगों के लिए एक प्रेरणा हैं। सरकार की योजना के तहत, उप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निरंजन बेहरा को एक घर आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed