फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Assistant Sub Inspector Suman Mallick Suspended For Stealing Goats For New Year Feast

नए साल पर बकरा हलाल: पुलिस वाले पर चोरी का आरोप, दावत की तैयारी पर एसपी की गिरी गाज

Sun, 02 Jan 2022 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 02 Jan 2022 12:46 PM IST
सार

ओडिशा में गांववालों ने एक पुलिसकर्मी पर बकरे चुराने का आरोप लगाया जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Odisha Assistant Sub Inspector Suman Mallick Suspended For Stealing Goats For New Year Feast
बकरा( सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल की दावत के लिए दो बकरे चुराने के आरोप में ओडिशा पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। बोलांगीर के एसपी कुसालकर नितिन दगुडु ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोलांगीर जिले के सिंधीकेला थाने की एएसआई सुमन मलिक को बकरी चोरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आगे इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
बकरे के मालिक संकीर्तन गुरु ने आरोप लगाया कि उनके दो बकरे जब थाने परिसर में घूम रहे थे तब एएसआई सुमन मल्लिक ने उन्हें उठा लिया और मार डाला। संकीर्तन गुरु ने दावा किया कि उनकी बेटी ने पुलिस अधिकारियों को बकरियों को काटते हुए देखा। गुरु ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने ऐसा नहीं किया और इसके बदले उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने थाने को घेरा 
इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग शुक्रवार को सिंधीकेला थाने में जमा हो गए। इसके बाद, बोलांगीर के एसपी कुसालकर नितिन दगुडु ने मल्लिक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed