फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Assembly proceeding disturbed continuously sixth day, BJP MLAs March to CM house

ओडिशा विधानसभा: लगातार छठे दिन बाधित हुई कार्यवाही, भाजपा विधायकों का सीएम आवास तक मार्च

Thu, 18 Mar 2021 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Odisha Assembly proceeding disturbed continuously sixth day, BJP MLAs March to CM house
ओडिशा विधानसभा - फोटो : odishaassembly.nic.in

ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही लगातार छठे दिन बृहस्पतिवार को भी बाधित हुई। वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदर्शनकारी भाजपा विधायकों से अपने आवास पर मुलाकात की और धान की खरीद मुद्दे पर उनसे बातचीत की। राज्य में उस वक्त एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री यहां नवीन निवास के बाहर धरना दे रहे भाजपा विधायकों से मिलने आए।

विज्ञापन


बीजद, कांग्रेस और भाजपा, तीनों ही दलों के विधायकों द्वारा विधानसभा में शोरगुल करने के कारण सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद भाजपा सदस्य मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के मौजूद न होने के बाद वे चिलचिलाती धूप में तीन किमी पैदल चल कर नवीन निवास पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा और विपक्ष के नेता पीके नाइक ने कहा, 'हम मुख्यमंत्री को ढूंढने जा रहे हैं क्योंकि वह विधानसभा में नजर नहीं आए, जबकि धान की खरीद के मुद्दे को लेकर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन का नेता होने के नाते यह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह मुद्दे का हल करें।' मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर भाजपा विधायक मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए क्योंकि मुख्य द्वार बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जब पटनायक खुद ही मुख्य द्वारा पर आए और उन्हें परिसर के अंदर आने के लिए आमंत्रित किया तब वे नवीन निवास के अंदर गए। भाजपा सदस्यों ने कुछ मिनट तक पटनायक के साथ बातचीत की और फिर लौट गए। भाजपा और कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि राज्य सरकार संचालित विभिन्न मंडियों में सरकारी उदासीनता के चलते किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed