फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha assembly : impasse over rice purchesing

धान खरीदी में धांधली पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा, तीसरे दिन भी जारी रहा गतिरोध

Sat, 20 Feb 2021 06:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी भुवनेश्वर, पीटीआई
भुवनेश्वर, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Feb 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Odisha assembly : impasse over rice purchesing
फाइल फोटो - फोटो : ani

धान खरीदी में कथित धांधली को लेकर ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी गतिरोध जारी रहा। विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस ने धान खरीदी में राज्य सरकार द्वारा कथित अनियमितता को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा
शनिवार को सदन में जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ विपक्षी सदस्य आसन के सामने आ गए और सरकार से सात दिन के भीतर किसानों से सभी धान के बोरों की खरीद की घोषणा करने की मांग करने लगे भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जबकि कांग्रेस विधायकों के एक धड़े ने पार्टी के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद बहिनीपति के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष के मंच पर चढ़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रो ने विपक्ष के सदस्यों से अपनी सीट पर जाने और कार्यवाही में शामिल होने का अनुरोध किया। विपक्षी विधायकों के विरोध के बीच विधानसभाध्यक्ष ने खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता कल्याण एवं सहकारी मंत्री आरपी स्वाइन को धान खरीद पर बयान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा-मार्च तक पूरी करेंगे धान खरीदी
मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार 31 मार्च 2021 तक धान खरीद का कार्य पूरा कर लेगी। उन्होंने कुछ आंकड़े भी दिए लेकिन इसके बावजूद विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन जारी रखा। पात्रो द्वारा बार-बार सदन में शांति बनाए रखने की अपील की गई, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने भोजन अवकाश से पहले सदन की कार्यवाही स्थगित की और अंतत: पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट से शाम चार बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।


मंत्री के बयान पर भाजपा सदस्यों ने नाराजगी जताई। विपक्ष के मुख्य सचेतक और भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन माझी ने कहा, ‘हम सदन का कामकाज स्थगित कर किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे, लेकिन राज्य सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।’ कांग्रेस सदस्य बहिनीपति ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने धान खरीद पर चर्चा के लिए दिए गए नोटिस को स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed