{"_id":"59b615dc4f1c1bf57f8b5c8d","slug":"odisha-3-dead-over-20-injured-in-a-bus-accident-on-nh-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: ऑयल टैंकर से टकराई बस, 3 लोगों की मौत, 20 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: ऑयल टैंकर से टकराई बस, 3 लोगों की मौत, 20 घायल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। हादसा आज सुबह खुर्दा जिले में सरुआ के पास राजमार्ग-57 पर हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस तेज रफ्तार से आ रहे ऑयल टैंकर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत खुर्दा जिला अस्पताल में हुई।
पढ़ें: अब शहरों से गुजरने वाली सड़कों के किनारे मिलेगी शराब
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को खुर्दा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Odisha: 3 dead, over 20 injured in a collision between a bus and a truck on NH 57 near Sarua in Khurda district
— ANI (@ANI) September 11, 2017