फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   occasion Vijayadashami President,Vice President PM Modi extended several leaders including greetings nation

विजयादशमी का पावन पर्व आज: राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

Tue, 20 Oct 2026 08:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2026 08:00 AM IST
सार

विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने धर्म और न्याय की जीत का संदेश देते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। वहीं, पीएम मोदी ने सुख, सौभाग्य और सफलता की कामना की।

विज्ञापन
occasion Vijayadashami President,Vice President PM Modi extended several leaders including greetings nation
विजयादशमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति, नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार के दिन, सभी देशवासी यह संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत एवं समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।' इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की मंगलकामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या लिखा? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर सभी नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने इसे 'बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक, एक महान त्योहार बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा? 
इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, 'आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है। मेरी  ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी देशवासियों को 'विजयादशमी' की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आगे कहा,'अधर्म, असत्य, अन्याय व अत्याचार पर धर्म, सत्य, न्याय और सदाचार की शाश्वत विजय का प्रतीक यह पावन पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो।' विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, 'विजयादशमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

जेपी नड्डा ने दी बधाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक विजयादशमी हमें सत्य, साहस और मर्यादा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम, हमें सदैव धर्मपथ का मार्ग प्रशस्त करें।'
 
संबित पात्रा ने क्या कहा? 
पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'सत्य धर्म और न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।'


विजयादशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाई जाती है। हिंदू चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार आश्विन महीने के दसवें दिन आने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed