फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   objectionable comment on pm modi case file aginst Amar Singh

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर अमर सिंह पर मुकदमा

Wed, 16 Nov 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
objectionable comment on pm modi case file aginst Amar Singh

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह सहित दो लोगों पर शहर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिह जिले के उकरौला के निवासी है। बे इन दिनों 17 नवम्बर को आयोजित रासगतरिया अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए जिले में आये है। मंगलवार को एक पत्रकार के मोबाइल पर पीएम के प्रति आपत्तिजनक वीडियो क्लिप देखा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उसकी सीडी तैयार कराकर कोतवाली पुलिस को सौपा। उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप में मौजूद अमर सिंह के साथएक व्यक्ति ने पीएम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की। आईपी सिंह ने आरोप लगाया कि अमर सिंह टिप्पणी करने वाले रोकने का प्रयास नही करते दिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने अधिकारियों को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद वीडियो क्लिप की सीडी कोतवाली में देकर अमर सिंह और वीडियो में टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ धरा 406 और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।


शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा नेता आईपी सिंह की तहरीर पर अमर सिंह समेत कुल दो लोगो पर के दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर एसपी सिटी शकील अहमद खा ने बताया कि इस केस के बारे में उनको जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed