{"_id":"66fbbc235f18682bf60d9d47","slug":"obc-activist-manhandled-by-maratha-protestors-in-pune-several-booked-news-in-hindi-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे में मराठा कार्यकर्ताओं ने की लक्ष्मण हाके से मारपीट, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे में मराठा कार्यकर्ताओं ने की लक्ष्मण हाके से मारपीट, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 01 Oct 2024 02:38 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:38 PM IST
सार
देर रात ओबीसी कार्यकर्ता को भारी सुरक्षा के तहत ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि हाके अब मेडिकल टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे अपने ऊपर लगे आरोपों से छुटकारा पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके के साथ मराठा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार की रात को कोंढवा के पास हुए हमले के बाद 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मराठा कार्यकर्ताओं को हाके के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए देखा गया। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि हाके नशे में हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
कोंढवा पुलिस के वरिष्ट अधिकारी ने कहा, ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके के साथ दुर्व्यवहार के मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हाके को पुलिस स्टेशन ले आए और उनका मेडिकल टेस्ट कराने की मांग करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हाके नशे की हालत में थे।
देर रात ओबीसी कार्यकर्ता को भारी सुरक्षा के तहत ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, "हाके अब मेडिकल टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे अपने ऊपर लगे आरोपों से छुटकारा पाना चाहते हैं। टेस्ट के परिणाम दो दिनों के भीतर आ जाएंगे। परिणाम के आधार पर ही कार्रवाई होगी।" हाके ने बताया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस उनपर लगे आरोपों की जांच कर रही है।