फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nupur Sharma Reaction Over Suspension from BJP Said There is a security threat to my family Latest News Update

Nupur Sharma Suspension: भाजपा से निलंबित होने के बाद नुपुर शर्मा ने मांगी माफी, कहा- गुस्से में आकर दिया था बयान

Sun, 05 Jun 2022 05:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Jun 2022 05:50 PM IST
सार

इससे पहले पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया। पार्टी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म या धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। 

विज्ञापन
Nupur Sharma Reaction Over Suspension from BJP Said There is a security threat to my family Latest News Update
Nupur Sharma - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने रविवार को प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद उठे विवाद के बीच उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। इसके बाद नुपुर शर्मा ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी मीडिया घरानों और अन्य सभी से अनुरोध करती हूं कि मेरा पता सार्वजनिक न करें। मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा है। इससे पहले पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया। पार्टी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म या धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। 

विज्ञापन


नुपुर शर्मा का माफीनामा
पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद नुपुर शर्मा ने माफीनामा जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य भागवान शिव का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नही फव्वारा है, दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं- जाओ जा के पूजा कर लो। मेरे सामने बार बार इस प्रकार से हमारे महादेव के अपमान को मैं बर्दाश्त नही कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दी। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पार्टी से निलंबित की गईं नुपुर शर्मा ने कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से कई मुस्लिम संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब नुपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में हिंसा भड़की।


क्या कहा था नुपुर शर्मा ने? 
27 मई को नुपुर एक नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया। आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी की। इस बयान को कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

भाजपा महासचिव ने क्या कहा? 
इस बीच भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्प्णी को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा ऐसे लोगों या विचारों को बढ़ावा नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed