फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nuns says dont force us to restart protest in kerala nun case

केरल यौन शोषण मामला : एसपी से मिलीं नन, कहा- दोबारा सड़कों पर उतरने को मजबूर ना करें

Sun, 17 Mar 2019 08:45 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Nuns says dont force us to restart protest in kerala nun case
kerala nun - फोटो : PTI

केरल के नन दुष्कर्म मामले के आरोपी जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुल्लकल के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकीं पांच ननों ने शनिवार को कोट्टायम के पुलिस अधिक्षक( एसपी) से मुलाकात की है। ननों ने उनसे कहा कि ऐसी स्थिति पैदा ना करें कि हमें दोबारा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़े। 

विज्ञापन


एसपी हरि शंकर से ननों ने दुष्कर्म मामले में चार्जशीट फाइल होने में देरी को लेकर शिकायत की। मुलाकात के बाद सिस्टर अनुपमा ने बताया कि एसपी ने उन्हें वादा किया है कि चार्जशीट दो से तीन दिनों में फाइल हो जाएगी। 
विज्ञापन


ननों ने एसपी से कहा, "हम क्या समझें कि जांच खत्म हो गई है और चार्जशीट फाइल होने के लिए तैयार है, लेकिन कुछ कारणों से वह नहीं हो पाया है। सरकार और पुलिस गवाहों पर दबाव के बारे में जानते हैं। हम सभी को देश के अलग-अलग भागों में ट्रांसफर करने की कोशिश की गई। ऐसी परिस्थिति में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि चार्जशीट जल्द फाइल करें और सभी ननों समेत सभी गवाहों को सुरक्षा प्रदान करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत में ननों ने कहा है कि चार्जशीट दाखिल करने में देरी करने से ननों में डर पैदा हो रहा था। अगर एसपी ने जो कहा वह नहीं हुआ तो नन दोबारा प्रदर्शन करेंगी। सिस्टर अनुपमा ने कहा, "हमारी गुहार है कि चार्जशीट जल्द फाइल हो। हम सबसे अनुरोध करते हैं कि हमें दोबारा सड़कों पर आने के लिए मजबूर ना करें।"

बीते साल सितंबर माह में जब कई ननों ने मुल्लकल पर यौन शोषण का आरोप लगाया था को इन सभी ननों ने उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

इससे पहले जनवरी में खबर आई थी कि पीड़ित नन का साथ देने पर इन शभी ननों को सजा सुनाई गई थी। उन्हें मिशनरी ऑफ जीसस कॉन्वेंट ने कहा गया कि वह केरल के कुराविलंगड कॉन्वेंट से चली जाएं। उनसे देश के अन्य हिस्सों में जाकर अपने संगठनों में शामिल होने को कहा गया था।


जालंधर स्थित मंडली के सुपीरियर जनरल रेगिना कदमथोत्तु ने चारों ननों अल्पही पलासेरिल, अनुपमा केलामंगलाथुवेलियिस, जोसेफाइन विल्लेन्निकल और अंकिता उरुंबिल को अलग-अलग लेटर भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा है कि ननों ने उनके निर्देशों की बार-बार अवहेलना की है। जिसमें वह उन्हें बोलते आ रहे हैं कि नियुक्ति के मुताबिक वह उन समुदायों में शामिल हों जिनमें वह विहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed