फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   number of followers on RBIs Twitter crossed 1 million

आरबीआई के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या 10 लाख पार, बना विश्व रिकॉर्ड

Mon, 23 Nov 2020 03:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
number of followers on RBIs Twitter crossed 1 million
RBI - फोटो : पीटीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। यह मुकाम हासिल करने वाला आरबीआई दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक बन गया है। काफी कम मौद्रिक क्षमता वाले आरबीआई ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक को पछाड़ा है। ऐसा कर आरबीआई ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक हो गया है।  

विज्ञापन


आरबीआई के ट्विटर हैंडल के फालोअर्स की संख्या 27 सितंबर को 9.66 लाख थी, जो रविवार 22 नवंबर को 10,00,513 हो गई है। आरबीआई अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में ट्विटर से काफी देर से जुड़ा है, लेकिन उसने सबसे तेजी से यह उपलब्ध हासिल की है।
विज्ञापन



दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या 6.67 लाख है। वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.91 लाख है। 85 साल पुराने रिजर्व बैंक का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिस पर फालोअर्स की संख्या 1.35 लाख है। उन्होंने ट्वीट किया कि रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर फालोअर्स की संख्या 10 लाख हो गई है। इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed