फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NTAGI chairman says there is no dissent on increasing gap between doses of Covid19 vaccine Covishield

कोविशील्ड टीका: दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने के फैसले पर कोई मतभेद नहीं

Wed, 16 Jun 2021 06:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Jun 2021 06:23 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अरोड़ा ने डीडी न्यूज को बताया कि कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने का आधार ‘एडेनोवेक्टर टीकों’ से जुड़े बुनियादी वैज्ञानिक कारण थे।

विज्ञापन
NTAGI chairman says there is no dissent on increasing gap between doses of Covid19 vaccine Covishield
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को चार-छह हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने का फैसला वैज्ञानिक आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एनटीएजीआई के सदस्यों के बीच कोई मतभेद नहीं थे।

विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि भारत कोविशील्ड टीके की खुराकों के अंतराल की समीक्षा करेगा और सामने आ रहे नए आंकड़ों के आधार पर उचित कदम उठाएगा। उन्होंने कोविड-19 और टीकाकरण संबंधी स्थिति को बहुत परिवर्तनशील बताया। उन्होंने एक बयान में कहा आंशिक बनाम पूर्ण टीकाकरण की प्रभावशीलता के बारे में सामने आ रही रिपोर्ट पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी और इसके लिए टीकाकरण बहुत परिवर्तनशील हैं। यदि कल टीका निर्माण तकनीक (वैक्सीन प्लेटफॉर्म) में कहा जाता है कि टीके की खुराकों के बीच अंतराल कम करना लोगों के लिए फायदेमंद है, भले ही इससे महज पांच या दस फीसदी ही अधिक लाभ मिल रहा हो, तो समिति गुण-दोष और समझ के आधार पर इस बारे में फैसला करेगी। 

एनके अरोड़ा ने आगे कहा कि अगर ऐसा पता चलता है कि टीके की खुराकों में अंतराल पर वर्तमान फैसला सही है तो हम इसे ही जारी रखेंगे। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की एजेंसी ‘पब्लिक हैल्थ इंग्लैंड’ ने अप्रैल के अंतिम हफ्ते में आंकड़े जारी कर बताया था कि टीके की खुराक के बीच 12 हफ्ते का अंतराल होने पर इसकी प्रभावशीलता 65 से 88 फीसदी के बीच रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed