फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSUI activists hurl eggs at Union Minister Ajay Mishra teni vehicle

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के वाहन पर फेंके गए अंडे, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की घेरने की कोशिश

Sun, 31 Oct 2021 10:49 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 10:49 AM IST
सार

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के वाहन पर अंडे फेंके।

विज्ञापन
NSUI activists hurl eggs at Union Minister Ajay Mishra teni vehicle
अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के वाहन पर अंडे फेंके। कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरने की भी कोशिश की। सभी कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी हिंसा का विरोध कर रहे थे जिसमें कि मंत्री का बेटा आरोपी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा कटक के पास मुंडाली में सीआईएसएफ परिसर में एक समारोह में शामिल होने वाले हैं। एनएसयूआई ओडिशा ने पहले घोषणा की थी कि वे मिश्रा के राज्य के दौरे का विरोध करेंगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को काला झंडा भी दिखाया। पुलिस ने एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को हुई थी लखीमपुर खीरी हिंसा
गौरतलब है कि,यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दो अक्तूबर को हुई हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार किसानों की मौत वाहन से कुचलने से हुई जबकि तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था। टेनी ने कहा था कि हम प्रत्येक जांच एजेंसी का सामना करने के लिए तैयार हैं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो लोग दोषी होंगे, जिन्होंने साजिश रची है उन्हें किसी स्तर पर छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed