फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSS opposes Kerala Assembly Speaker demands resignation over controversial remarks on gods and goddesses

Kerala: केरल विधानसभा अध्यक्ष का एनएसएस ने किया विरोध, देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर इस्तीफे की मांग

Tue, 01 Aug 2023 04:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2023 04:59 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष शमसीर का विरोध करते हुए सोमवार को एनएसएस महासचिव जी सुकुमारन नायर ने कहा कि अध्यक्ष की टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं है फिर चाहे वह किसी भी परिस्थितियों या संदर्भ में की गईं हों।

विज्ञापन
NSS opposes Kerala Assembly Speaker demands resignation over controversial remarks on gods and goddesses
A. N. Shamseer - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भारी विरोध जारी है। हिंदू देवता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर नायर समुदाय ने भी विरोध किया। नायर समाज के संगठन नायर सर्विस सोसाइटी ने टिप्पणी को लेकर अध्यक्ष की निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की। 

विज्ञापन

एनएसएस ने किया विरोध
विधानसभा अध्यक्ष शमसीर का विरोध करते हुए सोमवार को एनएसएस महासचिव जी सुकुमारन नायर ने कहा कि अध्यक्ष की टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं है फिर चाहे वह किसी भी परिस्थितियों या संदर्भ में की गईं हों। संगठन का कहना है कि शमसीर का बयान अतिश्योक्तिपूर्ण हो गया। हर धर्म की अपनी मान्यताओं होती हैं। इनपर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं है। धार्मिक विवाद फैलाने के किसी भी कदम को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वे अध्यक्ष पद के योग्य नहीं हैं। स्पीकर को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

सीपीआई (एम) ने किया शमसीर का बचाव
एनएसएस महासचिव के बयान पर पलटवार करते हुए सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता एके बालन ने कहा कि शमशीर के बयानों को या तो नायर ने ढंग से समझा नहीं या तो वे संघ के मुखपत्र बन गए हैं। बालन का कहना है कि भाजपा और संघ परिवार शमसीर ने जो कहा, उसे समझे बिना सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा कर रही है। शमसीर ने तो सिर्फ पीएम की बात दोहराई है। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि किसी की भावनाओं को ठोस पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-संघ भी कर रहे हैं विरोध
एर्नाकुलम जिले के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शमसीर ने केंद्र पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धि के बजाये बच्चों को हिंदू मिथक सिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। बता दें, नायर समाज के साथ-साथ विहिप और भाजपा भी शमसीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना है कि भगवान गणेश और पुष्पक विमान को लेकर अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों से व्यथित हैं।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed