Mumbai: फोन टैपिंग मामले में पुलिस अधिकारी संजय पांडे ईडी के समक्ष पेश, दूसरी बार किए गए थे तलब
एनएसई के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ने संजय पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग व धनशोधन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे दूसरी बार मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी से ईडी इस मामले में दूसरी बार पूछताछ कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की तरह ही संजय पांडे से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सुरक्षा ऑडिट के बारे में सवाल किए जांएगे। पांडे से उनकी कंपनी के व्यापार एवं संचालन पर पूछताछ होगी। उनका बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा।
पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में अपने चार महीने के कार्यकाल से पहले, उन्होंने महाराष्ट्र के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में भी कार्यभार संभाला था। एनएसई के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ने संजय पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में ‘को-लॉकेशन’ घोटाला मामले में भी उनसे पूछताछ की थी। वहीं सीबीआई ने सोमवार को कहा था कि उसने पांडे और मुंबई के एक अन्य पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की रंगदारी के आरोप में पूछताछ की गई।