{"_id":"69ea6032ea0360e6440dd213","slug":"nsa-doval-holds-wide-ranging-talks-with-british-counterpart-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India-UK Ties: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UK Ties: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ मंथन
Thu, 23 Apr 2026 11:39 PM IST
Nirmal Kant
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:39 PM IST
सार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं पर मंथन हुआ। डोभाल ने ब्रिटेन में खालिस्तान के समर्थन में चल रही गतिविधियों पर भी भारत की चिंता को सामने रखा और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ विस्तृत बातचीत की। इस बातचीत में भारत की आतंकवाद, चरमपंथ और ब्रिटेन से खालिस्तान के समर्थन में चल रही गतिविधियों को लेकर चिंताओं पर फोकस किया गया।
विज्ञापन
रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक हालात पर चर्चा
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने अस्थिर वैश्विक माहौल के बीच भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। डोभाल और पॉवेल ने पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति और समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर उसके असर को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

संवाद और कूटनीति पर जोर
इस दौरान डोभाल ने कहा कि किसी भी संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र रास्ता बातचीत और कूटनीति है। यह वार्ता भारत-ब्रिटेन के वार्षिक रणनीतिक संवाद के तहत हुई।

दृष्टिकोण 2035 के लक्ष्यों पर जताई सहमति
दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने इस बात को दोहराया कि भारत-ब्रिटेन दृष्टिकोण-2035 दस्तावेज के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिसमें तकनीक, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लंबे समय के सहयोग को मजबूत करना शामिल है।
दोनों पक्षों ने आतंकवाद, चरमपंथ और खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। डोभाल ने इन मुद्दों पर लगातार सहयोग के लिए ब्रिटेन सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच और अधिक सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: हवाई किराया मामले में DGCA सख्त: इंडिगो को चेतावनी पत्र जारी, यात्रियों को लौटाना पड़ा अतिरिक्त पैसा

भारत और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक
- फोटो : एक्स/विदेश मंत्रालय
तकनीकी सुरक्षा पहल के तहत प्रगति की समीक्षा
डोभाल और पॉवेल ने भारत-ब्रिटेन तकनीकी सुरक्षा पहल के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा की और दूरसंचार, महत्वपूर्ण खनिज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों में कुछ अहम उपलब्धियों पर फोकस किया।

सेमीकंडक्टर और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग
अधिकारियों के मुताबिक, डोभाल ने संतोष जताया कि इस पहल के तहत ओडिशा के भुवनेश्वर में सिलिकॉन कार्बाइड आधारित सेमीकंडक्टर सुविधा स्थापित की गई है, जिसे ब्रिटेन की कंपनी और भारत की कंपनी के सहयोग से बनाया गया है। दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और उन्नत सामग्री के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।