फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval office Recced by Jaish-e-Mohammed terrorist intelligence agencies are on alert aftre they found video

पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी ने की डोभाल की रेकी, वीडियो बनाकर अपने आकाओं को भेजे

Sat, 13 Feb 2021 02:25 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 13 Feb 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval office Recced by Jaish-e-Mohammed terrorist intelligence agencies are on alert aftre they found video
अजीत डोभाल (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी हिदायत-उल्लाह मलिक के पास से डोभाल के ऑफिस की रेकी का वीडियो मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। कश्मीर में शोपियां के रहने वाले मलिक को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि आतंकवादी ने अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देश पर सरदार पटेल भवन और राजधानी में अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आतंकी ने पिछले साल यह रेकी की थी। मलिक ने डोभाल के कार्यालय और श्रीनगर के अन्य इलाकों के वीडियो रिकॉर्ड करके पाकिस्तान के अपने आकाओं को भेजे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। डोभाल 2016 में उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



एनएसए को होने वाले संभावित खतरे के बारे में सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है। दिल्ली और श्रीनगर के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी से पूछताछ के दौरान डोभाल के कार्यालय के वीडियो के बारे में जानकारी सामने आई है। मलिक के खिलाफ जम्मू के गंग्याल पुलिस स्टेशन में धारा 18 और 20 यूएपी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मलिक जो जैश फ्रंट समूह का प्रमुख है, लश्कर-ए-मुस्तफा, को अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए थे।



जानकारी के अनुसार, हिदायत ने पूछताछ करने वालों को बताया कि, 24 मई 2019 को उसने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुरक्षा विस्तार सहित एनएसए कार्यालय का एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए श्रीनगर से नई दिल्ली के लिए एक इंडिगो विमान से उड़ान भरी थी। उसने इस वीडियो को अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर को व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया था। हैंडलर ने खुद को 'डॉक्टर' के रूप में वर्णित किया था।

इसके बाद मलिक बस से कश्मीर लौट आया। उसने जम्मू और कश्मीर की पुलिस पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उसने समीर अहमद डार के साथ, 2019 की गर्मियों में सांबा सेक्टर सीमा क्षेत्र की रेकी की थी। डार को 21 जनवरी, 2020 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed