फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nsa ajit doval calls for decisive action on supply chain disruptions at bimstec meet

बिम्सटेक सुरक्षा सम्मेलन: एनएसए अजीत डोभाल बोले-आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों पर निर्णायक कदम जरूरी

Fri, 17 Jul 2026 03:44 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 03:44 AM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से निपटने के लिए बिम्सटेक देशों से निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया है। नई दिल्ली में आयोजित सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में आतंकवाद, साइबर और समुद्री सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई। सदस्य देशों ने प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित राहत तालमेल और समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेजों को भी मंजूरी दी है।
 

विज्ञापन
nsa ajit doval calls for decisive action on supply chain disruptions at bimstec meet
अजीत डोभाल, एनएसए - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों से देशों के सामने गंभीर आर्थिक मुश्किलें खड़ी की हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सभी को मिलकर आपसी बातचीत से निर्णायक कदम उठाने होंगे। डोभाल ने बिम्सटेक देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक की मेजबानी करते हुए यह बात कही। साथ ही, क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए सदस्य देशों की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान आतंकवाद-रोधी उपायों, साइबर और समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और उभरते सुरक्षा खतरों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अजीत डोभाल ने क्या-क्या कहा? 
बिम्सटेक की वैश्विक महत्ता का खाका खींचते हुए एनएसए ने कहा कि यह संगठन दुनिया के सबसे जीवंत क्षेत्रों को जोड़ता है। यह क्षेत्र दुनिया की लगभग 22 प्रतिशत आबादी का घर है, जिसकी सामूहिक जीडीपी करीब 5 ट्रिलियन डॉलर है। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक देश सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों से जुड़े हैं। एनएसए ने स्पष्ट किया कि भारत के लिए बिम्सटेक उसकी पड़ोसी प्रथम नीति, एक्ट ईस्ट नीति और महासागर विजन का मुख्य आधार है।
विज्ञापन


बैठक में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सातों सदस्य देशों ने आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और समुद्री खतरों से निपटने के लिए कई फैसले लिए। सुरक्षा प्रमुखों ने जमीनी स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए दो बड़े नीतिगत दस्तावेज को मंजूरी दी। बंगाल की खाड़ी में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के वक्त सदस्य देशों की सेनाओं और राहत एजेंसियों के बीच त्वरित तालमेल के लिए नियम तय किए गए हैं। साथ ही, समुद्र में विभिन्न देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समझ, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मार्गदर्शक नियम बनाए गए हैं ताकि समुद्र में सुरक्षा और आपसी भरोसा बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉक्टर शम्सुल इस्लाम ने किया जबकि थाईलैंड से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव चचाई बांगचाउद, श्रीलंका से रक्षा मंत्रालय के सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपत थुयाकोंथा और म्यांमार से राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री टिन आंग सैन शामिल हुए। नेपाल और भूटान के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।


क्या है बिम्सटेक?
बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी बिम्सटेक, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सात देशों- भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड का एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच तकनीकी, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed