फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval Attends Border Security Force 21st investiture ceremony Today

BSF: ‘अगर भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित होती तो और तेजी से विकास होता’, बीएसएफ के कार्यक्रम में बोले NSA डोभाल

Fri, 24 May 2024 02:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 02:17 PM IST
सार

डोभाल ने कार्यक्रम में कहा कि भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। अगले 10 वर्षों में हम 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मौजूदा सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान सीमा सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान दिया है।

विज्ञापन
NSA Ajit Doval Attends Border Security Force 21st investiture ceremony Today
अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 21वां अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम रुस्तमजी मेमोरियल में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हए उन्होंने कहा कि अगर भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित और परिभाषित होती तो भारत बहुत तेजी से प्रगति करता। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारे देश की शक्ति में भारी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनएसए ने आगे कहा कि हमारी सीमाएं निकट भविष्य में उतनी सुरक्षित नहीं होंगी, जितनी तेज हमें आर्थिक विकास के लिए चाहिए। इसलिए बीएसएफ पर यह जिम्मेदारी बहुत अधिक हो गई है कि वे 24 घंटे सतर्क रहें। उन्हें देश की सुरक्षा के लिए और अधिक चौकन्ना होना होगा। किसी भी देश के लिए सीमाएं महत्वपूर्ण हैं। यह हमारी संप्रभुता को परिभाषित करती हैं। 

भारत आने वाले वर्षों में और अधिक विकास करेगा
डोभाल ने कार्यक्रम में कहा कि भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। अगले 10 वर्षों में हम 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मौजूदा सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान सीमा सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान दिया है। हमारी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति काफी बढ़ी है। भारत भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग और रक्षा और सुरक्षा विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों का केंद्र होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक समय तक हथियारों का आयातक था। वही भारत ने 31 मार्च तक 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियारों का निर्यात किया। यह सिर्फ सरकार की आत्मनिर्भर भारत की नीति के कारण हो पाया है।

10 सीमा प्रहरियों को बहादुरी के लिए किया जाएगा सम्मानित
समारोह में बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज दस बहादुर सीमा प्रहरियों को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें से सात बहादुरों ने अपने जीवन का बलिदान दे दिया। उनके परिजन पदक प्राप्त करने के लिए यहां मौजूद हैं। मैं  समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त सभी कर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed