फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nritya gopaldas statement over ram mandir ayodhya

'राम मंदिर का मुद्दा छोड़ते ही खत्म हो जाएगी भाजपा, उनके नाम पर मिली जीत'

Thu, 25 Aug 2016 01:04 AM IST
पुनीत शर्मा/मथुरा
पुनीत शर्मा/मथुरा Updated Thu, 25 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
nritya gopaldas statement over ram mandir ayodhya
गोपालदास
 श्रीराम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज का मानना है कि भाजपा का तो जन्म ही राममंदिर के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भाजपा अपने एजेंडे से राममंदिर को निकाल देगी उसी दिन समाप्त हो जाएगी। रामलला के आशीर्वाद से ही भाजपा सरकार बनाती रही है। चाहे केंद्र की सत्ता हो या फिर राज्यों में बनी सरकार सब कुछ उनके नाम पर ही तो हासिल किया है।
विज्ञापन


 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे नृत्यगोपाल दास के मुताबिक भाजपा का जन्म ही राममंदिर के लिए हुआ है। इससे वह दूर हो जाएगी तो उन्हें कौन पूछेगा। यह मुद्दा नरेंद्र मोदी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी का नहीं, बल्कि देश के हिंदुओं का है। भाजपा को तो वोट ही इसलिए मिलता है कि वह राममंदिर का निर्माण कराएगी। साथ ही उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पक्का यकीन है कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राममंदिर का मुसलमान तो कहीं विरोध नहीं करते। अब तो मुस्लिम भी चाहते हैं कि इस मुद्दे को खत्म किया जाए। रामलला जहां स्थापित हैं वहीं उनका मंदिर बने लेकिन सियासत करने वालों ने सियासी मंचों से इसे मुद्दा बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यूपी में भाजपा की लहर

nritya gopaldas statement over ram mandir ayodhya
गोपालदास
महंत नृत्यगोपाल दास  का मानना है कि  इस बार यूपी में भाजपा की लहर है। हिंदू समाज फिर से एकजुट हो रहा है। वैसे भी सपा और बसपा का कोई राग है नहीं। लिहाजा उम्मीद है कि भाजपा ही इस बार प्रदेश में सरकार बना लेगी। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा राजनैतिक माहौल को लेकर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि कभी-कभी तो बड़ा दुख होता है। सियासत का अपराधीकरण हो रहा है। चुनाव जीतने के लिए लोग सब कुछ करने को तैयार हैं।

महंत के मुताबिक अटलजी और मोदी की तुलना नहीं की जा सकती। अगर अटलजी नींव थे तो मोदी इमारत हैं। यदि नींव ही मजबूत नहीं होगी तो मकान शानदार कैसे बनेगा। अटल जी में कुछ बातें अच्छी थीं तो मोदी जी में भी कुछ बातें अच्छी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed