{"_id":"5ba58cb3867a55013b110e1d","slug":"nritya-gopal-das-says-pm-modi-and-bjp-will-be-loss-if-ram-temple-is-not-built-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले अगर राम मंदिर नहीं बना तो मोदी व भाजपा का होगा बंटाधार : नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव से पहले अगर राम मंदिर नहीं बना तो मोदी व भाजपा का होगा बंटाधार : नृत्यगोपाल दास
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले अगर राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा तथा मोदी दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा। जनता ने शासन के साथ-साथ राम मंदिर के लिए भाजपा को केंद्र व प्रदेश में सत्ता सौंपी। इसलिए सरकार को जनता और धर्माचार्यों की भावनाओं को देखते हुए अतिशीघ्र राम का भव्य मंदिर बनवाना चाहिए। यह बातें राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने शहर के एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहीं।
मनीष इंटरनेशनल के व्यक्तिगत कार्यक्रम में आए नृत्यगोपाल दास ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बहुमत में है। प्रांत में योगी की सरकार बहुमत में है। सारी जनता ने मोदी-योगी को राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए भेजा है। इसलिए दोनों सरकारों को मिलकर राम मंदिर का निर्माण अविलंब प्रारंभ कर देना चाहिए। नहीं तो मोदी व भाजपा के लिए आगामी चुनाव घातक हो सकते हैं।
राम मंदिर को भूलकर पीएम के मस्जिदों में चक्कर लगाने वाले नए रूप के दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा कि पीएम की गद्दी ही ऐसी है। केंद्र की गद्दी मुसलमानों के चक्कर में रहती है। अब मोदी भी मुसलमानों के चक्कर लगाएं तो कौन सी बड़ी बात है। शहर-गांव में आवारा घूम रहे पशुओं के लिए कहा कि सरकार को विशेष योजना चलाकर इन पशुओं को जंगल में एक स्थान चयनित कर वहां पहुंचाया जाए। ताकि किसानों की फसल को ये जानवर नुकसान न पहुंचा सकें।
विज्ञापन
गोशाला की मांग कर रहे लोगों को जेल में डालने वाला अपराधी है। संतों की हत्या के बारे में पूछा गया तो कहा कि संतों की कोई हत्या नहीं हुई है। राम मंदिर बनने से मुख्य मुद्दा खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बनने से उनका मुद्दा खत्म नहीं होगा, बल्कि मुद्दा और प्रबल हो जाएगा। इस मौके पर मनीष इंटरनेशनल के डायरेक्टर सतीश गौड़, सतीश वशिष्ठ, हरिनारायण सिंघल, हरिश्चंद सिंघल, सौम्या गौड़, आशीष शर्मा, आरके चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विवादस्पद बयानों पर प्रतिक्रिया से बचते रहे महाराज
नृत्यगोपाल दास पत्रकारों से वार्ता के समय विवादास्पद बयानों से बचते रहे। जब उनसे मोहन भागवत के हाल ही के बयानों के बारे पूछा तो कहा कि हमने पढ़ा नहीं। चाहें प्रवीण भाई तोगड़िया का मसला हो या एससीएसटी एक्ट का विवाद हो। इन सभी सवालों पर महाराज ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। हम दो महीने से बाहर हैं। टीवी, अखबार, रेडियो आदि कुछ देखते नहीं हैं। इसलिए हम इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं।