{"_id":"5d59cb2d8ebc3e89df75b7f5","slug":"nrc-authority-can-take-action-against-an-officer-who-misjudges-the-investigation-of-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज की जांच में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई कर सकती है एनआरसी अथॉरिटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दस्तावेज की जांच में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई कर सकती है एनआरसी अथॉरिटी
Mon, 19 Aug 2019 03:33 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 19 Aug 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
NRC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अथॉरिटी दस्तावेज की जांच में गड़बड़ी करने के आरोप में असम सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश पर विचार कर रही है। इस अधिकारी ने कामरूप जिले के चमरिया और आसपास के इलाके लोगों के दस्तावेज जांचे थे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कामरूप जिले के डिप्टी कमिश्नर कमल कुमार बैश्य ने दो महीने पहले चमरिया के पूर्व सर्किल अधिकारी की कथित गड़बड़ियों को लेकर एक रिपोर्ट एनआरसी राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला को भेजी थी। इस अनियमितता का मामला 2018 में सामने आया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने दावा किया कि रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे तत्कालीन सर्किल अधिकारी ने अपना कार्यभार कम करने के लिए सभी प्रभावित लोगों को मूल निवासी (ओआई) बना दिया। उसने वेरिफिकेशन सूची में हिंदुओं और मुस्लिमों समेत सभी लोगों के लिए ओआई कॉलम पर टिक का निशान लगा दिया ताकि दस्तावेज के क्रॉस जांच के बोझ से बचा जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला नहीं है। डिप्टी कमिश्नर की जांच में पाया गया कि अधिकारी का काम बहुत ही खराब था और वह अपने काम को लेकर सजग, गंभीर नहीं था।