फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now without revealing identity victims of online sexual abuse can report case

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए सरकार ने लांच की वेबसाइट, पहचान बताए बिना हो सकेगी शिकायत

Fri, 21 Sep 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Now without revealing identity victims of online sexual abuse can report case
सांकेतिक तस्वीर

ऑनलाइन यौन शोषण के पीड़ित अब अपने घर से पहचान उजागर किए बिना शिकायत दर्ज करवा पाएंगे। इसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक वेबसाइट साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन को गुरुवार को लांच किया। यह वेबसाइट चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बाल यौन दुर्व्यवहार सामग्री और आपत्तिजनक सामग्री जिसमें बलात्कार या सामूहिक दुष्कर्म को दिखाया गया हो, उनसे संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


मंत्रालय एक दूसरे पोर्टल को भी संचालित कर रही है जिसमें यौन अपराधियों का राष्ट्रीय डाटाबेस बनाया जाएगा। यौन अपराधियों रजिस्ट्री में पहले से ही 4.4 लाख लोगों की एंट्री है जो बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, छेड़खानी आदि के आरोपी हैं। इसकी पहुंच केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए होगी। इससे उम्मीद है कि जांच एजेंसियों को सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन


खासतौर से राज्य पुलिस को जिन्हें कि 2005 से लगातार अपने डाटा को अपडेट करने के लिए कहा जाता है। इसके जरिए वह यौन अपराधों के मामलों को जल्दी से ट्रैक कर सकेंगे। इस डाटाबेस में नाम, पता, तस्वीरें और फिंगरप्रिंट आदि विवरण होंगे। हालांकि यह आम जनता की पहुंच से दूर है जिससे कि व्यक्ति की निजता के हनन को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल साइबर अपराध निवारण पोर्टल काफी यूजर फ्रेंडली है क्योंकि इस तरह के मामलों की शिकायत करते समय शिकायतकर्ता को उसकी पहचान उजागर ना करने की इजाजत देता है। इससे पीड़ित, नागरिक समाज संगठनों और चिंतित नागरिक मामले की शिकायत कर सकते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि पहचान उजागर होने के डर से पीड़ित मामलों की शिकायत नहीं करते हैं। अब शिकायतकर्ता आपत्तिजनक सामग्री के यूआरएल को राज्य पुलिस के पास जांच के लिए भेज सकते हैं। केवल इतना ही नहीं अपने मोबाइल नंबर के जरिए शिकायत की प्रगति पर भी नजर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed