{"_id":"57dd42814f1c1b9d33d47397","slug":"now-turned-out-to-climb-mount-shivling-bhupesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माउंट शिवलिंग फतह करने निकला भूपेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब माउंट शिवलिंग फतह करने निकला भूपेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Sep 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
everest peak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुनकुन चोटी को फतह करने के दौरान कारगिल में 25 फुट नीचे बर्फ में दबकर मौत को मात देने वाले युवा पर्वतरोही भूपेश अब मिशन माउंट शिवलिंग के लिए निकले हैं। 25 दिन के इस मिशन में भूपेश के साथ फ्रांस और स्विट्जरलैंड के पर्वतारोही शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर के देवीपुरा निवासी भूपेश पुत्र मोमराज सिंह शनिवार को मिशन माउंट शिवलिंग को फतह करने के लिए रवाना हो गया। भूपेश ने बताया कि गोमुख से ऊपर करीब 6543 मीटर ऊंची चोटी माउंट शिवलिंग को वह 2011 और 2015 में फतह करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा आयोजित इस मिशन में उनके साथ स्विट्जरलैंड और फ्रांस के पर्वतारोही मौजूद होंगे। उनके साथ कुल पांच पर्वतारोही इस मिशन पर निकलेंगे। तपोवन में उनका बेस कैंप होगा।
विज्ञापन
यह मिशन करीब 25 दिन का होगा और वह दशहरा के आसपास इस चोटी को फतह करेंगे। गौरतलब है कि जनपद निवासी युवा पर्वतारोही भूपेश इससे पहले दर्जनों चोटी फतह कर चुके हैं। वह नुनकुन चोटी को फतह करने के दौरान कारगिल में 25 फुट नीचे बर्फ में दब गए थे। उनकी टीम ने उन्हें बमुश्किल बर्फ से बाहर निकाला और जैसे-तैसे उनकी जान बच सकी थी।
विज्ञापन