फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now three days more to use old 500-1000 notes in Hospitals & petrol Pumps

खुशखबरी: अब आप तीन दिन और खर्च कर सकेंगे पुराने 500-1000 के नोट

Fri, 11 Nov 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Now three days more to use old 500-1000 notes in Hospitals & petrol Pumps
- फोटो : Getty

नोट बैन के फैसले के बाद लोगों में मची अफरा-तफरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। शुक्रवार शाम को केंद्र सरकार ने फैसला किया कि 500-1000 के नोट तीन दिन और चलेंगे। ये नोट अस्पताल और पेट्रोल पंप, रेल टिकट काउंटर और एयर टिकट काउंटर पर चलेंगे। सरकार के इस फैसले से जनता को फौरी राहत जरूर मिली है।

विज्ञापन


इससे पहले अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर पुराने 500 और 1000 के नोट चलने की तारीख 11 नवंबर तय की गई थी, अब यब तारीख बढ़ाकर 14 नंवबर कर दी गई है।

हालांकि शिकायतें ये भी आ रही हैं कि तमाम अस्पतालों और पेट्रोल पंपों पर लोगों को पुराने नोट चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।

नोट बदलने के लिए घंटेभर लाइन में लगे राहुल गांधी

Now three days more to use old 500-1000 notes in Hospitals & petrol Pumps

नोट बैन को लेकर देश भर की बैंकों और डाकघरों में लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है। हालांकि नए नोटों से पुराने नोटों को बदलवाने के लिए सरकार ने 50 दिन का वक्त दिया है। लेकिन मौजूदा हालात कठिन हैं। बैंककर्मियों की इस हफ्ते की शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। दोनों ही दिन बैंक खुलेंगे। इसके अलावा बैंककर्मी अपने ड्यूटी टाइम से ज्यादा समय बैंकों में दे रहे हैं। 

नोट की अदला-बदली को लेकर आम जनजीवन ही नहीं, वीआईपी नेता भी परेशान दिखे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग स्थित स्टेट बैंक पहुंचे। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वह 4000 रुपए बदलवाने आए हैं। पत्रकारों के और सवाल करने पर राहुल भड़क गए और गुस्सा मीडिया पर उतार दिया। उन्होंने कहा कि हम यहां लोगों के बीच में खड़े हैं, उनका कष्ट देख रहे हैं। मीडिया को और उसके करोड़पति मालिकों को कुछ समझ में नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन से उन्हें हटा दिया गया था। आखिरकार घंटे भर की मशक्कत के बाद राहुल रुपए बदलवाने में कामयाब हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed