फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now the turn of new BJP government in uttar pradesh

उ.प्र. ने दे दी सौगात, अब नई भाजपा सरकार की बारी

Sun, 12 Mar 2017 03:36 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Mar 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
Now the turn of new BJP government in uttar pradesh
नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

उ.प्र. की जनता ने 37 साल बाद किसी राजनीतिक दल को 300 से अधिक सीटें देकर इतिहास रचा है। इस सौगात के बाद बारी अब नई भाजपा सरकार की है। हालांकि केन्द्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने जनता के भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया है, लेकिन इसकी राह बहुत आसान नहीं होगी। भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में जनता से बड़े वादे किए हैं। अब इन वादों का सूबे की जनता को नई सरकार के ठोस इरादे में बदलने का इंतजार रहेगा। 

विज्ञापन


रविवार को इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय आएंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह पार्टी के रणनीतिकारों और कई महीने से चुनाव प्रक्रिया में लगे लोगों को बधाई भी देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में उ.प्र., उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के चेहरे तथा आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। गोवा और मणिपुर में पार्टी की दशा, दिशा तथा रणनीति पर भी विचार होगा। 
विज्ञापन


ये हैं बड़े वादे
भाजपा ने उ.प्र. की जनता से राज्य में सरकार बनने की दशा में कई बड़े वादे किए हैं। लोक कल्याण संकल्प पत्र में पार्टी सरकार बनने के बाद लघु और सीमांत किसानों के शत-प्रतिशत फसली ऋण माफ करने का वादा किया है। 120 दिन के भीतर गन्ना किसानों का भुगतान तथा हर साल किसानों से गन्ना लेने के बाद 14 दिन के भीतर चेक से भुगतान शामिल है। 2022 तक पार्टी ने किसानों की आय दोगुनी करने का रोडमैप तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धान की खरीद 100 फीसदी समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा किया है। किसान को बिना ब्याज का कर्ज, भूमिहीन किसान को दो लाख रुपये का बीमा दिया जााएगा। सूबे के हर ब्लाक में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होगी। कृषि विकास फंड, मुख्यमंत्री सिंचाई फंड की व्यवस्था होगी। राज्य की सभी जनता को पांच साल के भीतर 24 घंटे बिजली मिलेगी और गुजरात में अमूल की तरह उ.प्र. डेयरी का विकास होगा।

'अपराधियों, बाहुबलियों को अपराध की मिलेगी सजा'

Now the turn of new BJP government in uttar pradesh
सांकेतिक चित्र
अपराधी होंगे जेल में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूबे की जनता से वादा किया है कि सरकार बनने के बाद अपराधी, बाहुबली को उसके अपराध की सजा मिलेगी। उसकी जगह जेल में होगी। भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। कालेधन के खिलाफ अभियान चलेगा। 40 दिन के भीतर 40 हजार से अधिक अपराधी जेल में होंगे। अवैध खनन पर पूरी तरह से रोंक लगेगी। महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। 

हर जिले में तीन थाने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर खोले जाएंगे। महिला अपराध से जुड़े मामले का फास्ट ट्रैक के आधार पर निबटारा होगा। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित होगी। कानून का सूबे में राज कायम होगा। भ्रष्टाचार मुक्त प्रगतिशील प्रदेश बनेगा।

शिक्षा पर खास जोर
स्नातक तक लड़कियों और 12वीं तक लडक़ों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय में मुप्त वाई-फाई, एक साल तक लैपटॉप के साथ 1 जीबी का मुफ्त डेटा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के 10 विश्वविद्यालय स्थापित होंगे और महामना संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।  एम्स जैसे छह संस्थान स्थापित होंगे और 25 बड़े अस्पताल बनेंगे। 

महिलाओं की सुधरेगी जिंदगी
उ.प्र. की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी और उत्तम शिक्षा की प्रतिबद्धता निभाने के साथ-साथ अन्य पर भी ध्यान देगी। विधवाओं को हर महीने 1000रुपये की पेंशन, गरीब परिवार को मुख्त रसोई गैस मुहैय्या कराएगी। गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर उसे 5000 रुपये दिए जाएंगे। अल्पसंख्यक महिलाओं की तीन तलाक के मुद्दे पर राय लेकर इस दिशा में सरकार समुचित कदम उठाने की पहल करेगी। 

कत्लखाने बंद होंगे
भाजपा ने वादा किया है कि नई सरकार बनने पर यांत्रिक पशु कत्लखाने बंद होंगे। इस तरह से सरकार पशुधन विकास को लेकर संवेदनशील रहेगी। इसे सूबे में आने वाली नई सरकार के लिए बहुत आसान नहीं माना जा रहा है। इतना ही नहीं सरकार पश्चिमी उ.प्र. लोगों के हो रहे पलायन को रोंकेगी। 

रोजगार से बदलेगा उ.प्र.
पांच साल में 70 लाख से अधिक रोजगार के अवसर। पर्यटन स्थल पर हेलीकाप्टर की सुविधा, 1.5 लाख रिक्त पुलिस पदों को पारदर्शिता के साथ बरा जाना, राज्य सरकार के खाली पदों को भरने के लिए 90 दिन के भीतर पारदशी प्रक्रिया की शुरुआत के साथ उ.प्र. बीमारु राज्य से प्रगतिशील राज्य में प्रवेश कर जाएगा। शिक्षा मित्रों की रोजगार की समस्या का सरकार बनने के तीन माह के भीतर न्यायोचित तरीके समाधान होगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड गठित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed