{"_id":"582cdad74f1c1bf23c8fe364","slug":"now-the-temple-will-open-daily-his-savings","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना खुलेगी मंदिरों की गुल्लक, बैंक में जमा होगा चढ़ावा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब रोजाना खुलेगी मंदिरों की गुल्लक, बैंक में जमा होगा चढ़ावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Thu, 17 Nov 2016 06:17 AM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के दौर में भारत सरकार की नजर मंदिरों के दानपात्र और हुंडी पर भी है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव ने मंदिरों में जमा हो रही दान राशि को प्रत्येक दिन बैंक में जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
बुधवार को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से डीएम नितिन बंसल से नोटबंदी के बाद जिले में पैदा हुई स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि जिले के धार्मिक स्थलों पर आने वाले दर्शनार्थियों द्वारा देव स्थान, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर दान के रूप में अर्पण की जाने वाली मुद्रा और दान पेटिकाओं में डाले जाने वाली मुद्रा को प्रतिदिन संकलित कर बैंक शाखाओं में जमा कराया जाए।
विज्ञापन
इस व्यवस्था पर तत्काल अमल करने को कहा है। कैबिनेट सचिव के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर, इस्कान, रंगजी मंदिर, बिरला मंदिर, पागल बाबा आश्रम, गायत्री तपोभूमि प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए आदेश पर तत्काल अमल करने को कहा है। एडीएम ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित जिले के वे सभी मंदिर रिसीवर न्यायालयों के अधीन हैं, उन्हें न्यायिक स्तर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट सचिव के निर्देश की प्रति जिला जज को भेजी गई है।
विज्ञापन